भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में AMC के मिशन 5 मिलियन ट्री के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ व विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में AMC के मिशन 5 मिलियन ट्री के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ व विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज सिर्फ गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ही एक करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का काम यहां के नागरिकों ने किया है। इसके अलावा, अहमदाबाद शहर में पचास लाख पेड़ लगाने का भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हरा-भरा वातावरण, स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और गुणवत्तायुक्त और रहने योग्य पृथ्वी और भूमि का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि यहां सवा करोड़ पेड़ लगाने का अभियान सिर्फ एक नारा नहीं रहा बल्कि एक जनअभियान बन गया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक आह्वान किया है – एक पेड़ मां के नाम – जो देखते ही देखते एक आंदोलन बन गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने People, Planet के साथ Progress, यानी रहने लायक पृथ्वी के साथ-साथ विकास भी, का मंत्र दिया और इस मंत्र के साथ सभी देशवासी जुड़ गए।

अमित शाह ने कहा कि देश के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) ने सात वर्षों में सात करोड़ पेड़ लगाने का काम पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में भी पेड़ लगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए ये पेड़ हमारे देश की भूमि के अनुकूल है और ऐसे पेड़ लगाए गए हैं जिनकी आयु सौ वर्ष से अधिक है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के इस अभियान का उद्देश्य हमारे अहमदाबाद को कुदरती रूप से हराभरा बनाना है। गांधीनगर क्षेत्र में 12 ऑक्सीजन पार्क थे और आज 61 ऑक्सीजन पार्क खोले गए है और अब कुल 73 ऑक्सीजन पार्क गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में हैं। इसी प्रकार, आज एक ही दिन में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 101 ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक वैज्ञानिक आयोजन के अंतर्गत जिन नागरिकों को पेड़ चाहिए, उनके घर तक पेड़ पहुंचाने के लिए विशेष वाहन सेवा शुरू की है। किसी भी अभियान का सफल होना जनभागीदारी के बिना असंभव है। यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में हमारे शहर के तापमान को अन्य शहरों के मुकाबले कम से कम पांच प्रतिशत कम करेगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया गया नारा – एक पेड़ मां के नाम – पर्वावरण संरक्षण का एक मात्र रास्ता है। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और ओजोन की परत को अपनी आनेवाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करे। गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में साणंद, गांधीनगर, कलोल और अहमदाबाद शहर ने मिलकर 11.23 प्रतिशत हरियाली बढ़ाई है और 2029 तक 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का संकल्प है।

अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का काम हमें मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप लगे हैं, तो वो हमारे गांधीनगर में लगे हैं। अहमदाबाद शहर और गांधीनगर के नागरिकों को अभियान चलाना होगा कि एक भी घर, फ्लेट, छत सोलर रूफटॉप के बिना न रहे। उन्होंने कहा कि आज यहां 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और सात का भूमिपूजन हुआ है। एएमटीएस और बीआरटीएस की 325 नई बसें कार्बन का उत्सर्जन घटाने का काम करेंगी और आज जिन बसों का लोकार्पण हुआ, उसके बाद अहमदाबाद की एक भी बस ऐसी नहीं होगी जो प्रदूषण उत्पन्न करती हो।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज तक गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 हजार 492 करोड़ रूपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। घाटलोडिया में 7 हजार 30 करोड रूपए, वेजलपुर 2670 करोड़ रूपए, साबरमती 2149 करोड़ रूपए, नारणपुरा 3262 करोड़ रूपए, साणंद 2800 करोड़ रूपए, गांधीनगर उत्तर 4300 करोड़ रूपए और कलोल 2003 करोड़ रूपए मिलाकर कुल 28 हजार 492 करोड़ के काम हमने पूरे किए है। उन्होंने अहमदाबाद शहर और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सारे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी सोसायटी का एक भी कोना बिना पेड़ के न छोड़ें। पेड़ लगाकर आनेवाली पीढ़ी के लिए जीने योग्य पृथ्वी बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसके साथ ही, एक भी घर ऐसा न हो जिस पर सोलर रूफटॉप न हो।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

11 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

14 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

15 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

16 घंटे ago