भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मोदी सरकार भारत को आतंक मुक्‍त बनाने और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति के प्रति संकल्‍पबद्ध

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार भारत को आतंक-मुक्‍त करने और आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति के प्रति वचनबद्ध है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में कहा कि आज नई दिल्ली में शुरू हो रहे आतंक-रोधी सम्मेलन में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में विभिन्‍न एजेंसियों के बीच समन्‍वय बढाने के उपाय किये जाएंगे। गृहमंत्री सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रहा है। इसमें सरकार के एकीकृत संपूर्ण दृष्टिकोण के साथ, आतंकवाद से निपटने में विभिन्‍न हितधारकों के बीच समन्‍वय बढाने पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। सम्‍मेलन के दौरान पुलिस और केन्द्रीय एजेंसियों के वरिष्‍ठ अधिकारी तथा विधि, फॉरेंसिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इनमें आतंकवाद की रोकथाम के लिए कानूनी ढांचा, अभियोजन की चुनौतियाँ और उभरती प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दे शामिल होंगे। भारत से बाहर संचालित आतंकी नेटवर्क समाप्‍त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सहयोग और कार्य नीतियों पर भी सम्‍मेलन में विचार किया जाएगा। बैठक का उद्देश्‍य भावी नीति निर्माण के लिए महत्‍वपूर्ण जानकारी जुटाना भी है।

Editor

Recent Posts

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

9 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

11 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

14 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

19 मिनट ago

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

13 घंटे ago