भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, एनसीबी ने मुंबई में एक बड़े ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त कर भारत के ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक बड़े ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त कर भारत के ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपनाई गई जांच के टॉप टु बॉटम अप्रोच की सफलता का प्रमाण है।

X प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारत जीरो टॉलरेंस के साथ ड्रग कार्टेल को कुचल रहा है। मुंबई में बहुत उच्च श्रेणी के कोकीन, गांजा और कैनबिस गमीज को जब्त करने और चार लोगों को गिरफ्तार करने की बड़ी सफलता मिली है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपनाई गई जांच के टॉप टु बॉटम अप्रोच की सफलता का प्रमाण है। इस बड़ी सफलता के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को बधाई।”

एनसीबी मुंबई की ओर से की गई मादक पदार्थों की जब्ती की यह कार्रवाई जनवरी 2025 में 200 ग्राम कोकीन की जब्ती के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर किए गए ठोस प्रयास का परिणाम है। इस मामले में प्राप्त सुरागों पर काम करने और तकनीकी एवं मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट आखिरकार तस्करी के स्रोत तक पहुँचने में सफल हुई और बीते 31 जनवरी को नवी मुंबई से बहुत उच्च श्रेणी के 11.540 किलोग्राम कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक वीड/गांजा और 200 पैकेट (5.5 किलोग्राम) कैनबिस गमीज़ (Cannabis gummies) और 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए।

इस मामले में शुरुआती बरामदगी मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर एजेंसी से मिले एक पार्सल से हुई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट शुरूआती बरामदगी में मिले मादक पदार्थ (पार्सल) के स्रोत तक पहुँचने में सफल रही, जो थोक मात्रा में महाराष्ट्र के नवी मुंबई में छुपा कर रखा गया था।

अब तक की जांच से पता चला है कि इस सिंडिकेट को विदेश में बैठे लोगों के एक समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह भी पता चला है कि जब्त किए गए प्रतिबंधित माल की कुछ मात्रा अमेरिका से मुंबई लाई गई थी और कूरियर/छोटी कार्गो सेवाओं एवं मानव वाहकों के माध्यम से भारत और विदेश में कई रिसीवरों को भेजी जा रही थी। इस मामले में शामिल लोग एक-दूसरे से अपरिचित हैं और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए दिन-प्रतिदिन की बातचीत के लिए छद्म नामों का इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

Editor

Recent Posts

NTA ने NEET UG 2026 फीस वापसी के लिए बैंक खाता अपडेट की समय सीमा 7 जुलाई तक बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी) यूजी 2026 परीक्षा की…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो…

3 घंटे ago

लोकायन 2026: सेल4थ 250 समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क पहुँचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 4 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा,…

5 घंटे ago

फीफा विश्‍व कप में ब्राजील की नॉर्वे से 2-1 से हार के बाद नेमार जूनियर ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास की घोषणा की

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने, फीफा विश्‍वकप के राउंड-16 में कल रात…

5 घंटे ago

भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा

भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के…

5 घंटे ago

ओपेक प्लस ने अगस्त से प्रतिदिन 5 लाख 48 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के…

19 घंटे ago