केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात की और दोनों राज्यों में भारी बारिश एवं बाढ़ के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों – आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के ए. रेवंत रेड्डी – को बारिश एवं बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई इलाकों में रविवार को भी भारी बारिश जारी रही। मुख्यमंत्री रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की। तेलंगाना के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में, पिछले दो दिनों में हुई अभूतपूर्व बारिश के कारण कई स्थानों पर, विशेषकर विजयवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि राज्यभर में 17,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात की और दोनों राज्यों में भारी बारिश एवं बाढ़ के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तेलंगाना के महबूबाबाद और खम्मम जिलों में रविवार को बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य के बह जाने की आशंका है।
दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत कई स्थानों पर रेल पटरियों पर जलभराव की सूचना है। 99 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, चार आंशिक रूप से रद्द की गईं और 54 का मार्ग बदल दिया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को तेलंगाना के खम्मम में गंभीर स्थिति के बारे में सूचित किया है। उन्होंने कहा कि शाह के आदेश के बाद, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नौ दलों को तेलंगाना भेजा गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में…
अमरीका की केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईराक में अमरीका का के.सी.-135 ईंधन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर…
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब…
नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया क्षेत्र में उभरती स्थिति और भारत तथा इस क्षेत्र के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…