भारत

गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में वर्ष भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 2023 बैच से संवाद करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार, 15 अक्तूबर 2024 को नई दिल्ली में वर्ष भारतीय पुलिस सेवा (IPS) प्रोबेशनर्स के 2023 बैच से संवाद करेंगे। इस भेंट में प्रशिक्षु अधिकारी ट्रैनिंग से जुड़े अपने अनुभव केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में युवा पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भेंट के दौरान प्रोबेशनरी अधिकारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए गृह मंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2023 बैच में, 54 महिला अधिकारियों सहित कुल 188 अधिकारी प्रशिक्षु बुनियादी पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण -1 पूरा कर चुके हैं। दिल्ली में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के साथ दो सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद IPS प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने कैडर में 29 सप्ताह का जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

5 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

5 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

5 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

7 घंटे ago