गृह मंत्रालय ने आज कहा है कि सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि दोनों समुदायों के शरारती लोग हिंसंक गतिविधियों में लगे हुए हैं जिसमें कुछ लोगों की जानें भी गई है। बयान में कहा गया है कि जो लोग हिंसा या तोड-फोड की गतिविधियों में लगे हुए हैं उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों की जांच राष्ट्रीय जांच अभिकरण को सौप दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा बलों को सहयोग करें।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…