insamachar

आज की ताजा खबर

Hyundai Motor India has appointed Tarun Garg as its Managing Director and Chief Executive Officer.
बिज़नेस

हुंडई मोटर इंडिया ने तरुण गर्ग को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने तरुण गर्ग को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी के लगभग 29 साल के इतिहास में इस पद पर नियुक्‍त होने वाले वह पहले भारतीय हैं।

हुंडई ने कहा कि यह नियुक्ति भारतीय नेतृत्व में समूह के विश्वास और वैश्विक ऑटोमोटिव क्षेत्र में देश के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दर्शाती है। तरुण गर्ग को ऑटो मोबाइल उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। तरुण गर्ग, उनसू किम का स्थान लेंगे जिन्‍हें दक्षिण कोरिया में हुंडई मोटर कंपनी में एक रणनीतिक भूमिका दी गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *