प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक बात कहने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं। लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता।
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका ने भारत को चीन के हाथों खो दिया है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…