भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ का आयोजन चेन्नई में 72 लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टरों के शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। 21 साल बाद आयोजित इस शो को देखने के लिए मरीना बीच पर लाखों दर्शकों को आकर्षित किया।
भारतीय वायुसेना में शामिल चेतक, राफेल, डकोटा, हार्वर्ड, एमआईजी तथा जगुआर ने एयर शो के दौरान बेहतरीन करतब दिखाये और अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
इस समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के मंत्री और रक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित हुए। पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और 8000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये।
एयर शो के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं में बदलाव किया गया और शहर आज लगभग ठप हो गया है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…