अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद –आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड –बीसीबी के ट्वेंटी–ट्वेंटी विश्व कप मैचों को श्रीलंका में कराने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। आईसीसी ने कहा है कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। आईसीसी ने कहा कि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। बांग्लादेश को अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के लिए कल तक का समय दिया गया था। आईसीसी बोर्ड ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक और दिन का समय दिया है। यदि बांग्लादेश टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है, तो मौजूदा रैंकिंग के अनुसार स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह ले सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और…
विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज हिमाचल प्रदेश में भगवान श्री रघुनाथ जी की रथ…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…