खेल

ICC महिला क्रिकेट विश्‍वकप में भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज कोलंबो में मुकाबला

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्‍वकप में भारत आज कोलंबो में अपने दूसरे मैच में पाकिस्‍तान के साथ खेलेगा। यह मैच दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान आज दोपहर कोलंबो में महिला एकदिवसीय विश्व कप के अपने मैच में आमने-सामने होंगे। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक हुए सभी 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें 2022 विश्व कप में मिली 107 रनों की शानदार जीत भी शामिल है।

पाकिस्तान की चैंपियनशिप की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही, जब उन्‍होंने अपने पहले मैच में ही बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफ़ा हार का सामना किया था। दूसरी ओर, भारत के निचले क्रम में अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका पर भारत ने शानदार जीत के साथ शुरुआत की। स्पिनर स्नेह राणा, दीप्ति और चरणी के शानदार फॉर्म के साथ-साथ भारत अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

1 घंटा ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

1 घंटा ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

1 घंटा ago