भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने देश के अपतटीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की तैयारियों और प्रभाव की समीक्षा करने के लिए 19 नवंबर, 2024 को हैदराबाद, तेलंगाना में 136वीं अपतटीय सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक आयोजित की। अपने संबोधन में, महानिदेशक, आईसीजी प्रमेश शिवमणि ने ऊर्जा सुरक्षा के महत्व के बारे में बात की और अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय करने पर बल दिया।
ओएससीसी की बैठक में आईसीजी, नौसेना, य वायुसेना, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम, हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय और डीजी शिपिंग सहित संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों के सदस्यों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समिति का गठन 1978 में अपतटीय सुरक्षा व्यवस्था के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए किया गया था। तब से, इसने नीतियां निर्माण करने और संबंधित मुद्दों पर सलाह देने और समाधान करने में प्रभावपूर्ण योगदान दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…