भारत

बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने किए तैयारी के उपाय; नौ आपदा राहत टीमें महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के कारण समुद्र में जान-माल की न्यूनतम हानि सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी को लेकर उपाय शुरू किए हैं। इसके 25 मई, 2024 तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के 26 और 27 मई की मध्यरात्रि को पश्चिम बंगाल तट के पास उत्तर/उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लैंडफॉल की संभावना है।

आईसीजी ने चक्रवाती तूफान से उत्पन्न होने वाली संभावित आकस्मिकताओं के लिए एक समन्वित प्रत्युत्तर की सुविधा के लिए संबंधित राज्य प्रशासन और हितधारकों के साथ समन्वय के प्रयास किए हैं। तैयारियों और समन्वित कार्रवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए उभरती स्थिति के संबंध में सभी संबंधित जानकारी हितधारकों तक पहुंचा दी गई है।

हल्दिया और पारादीप में आईसीजी के रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन नियमित और बहुभाषी अति उच्च फ्रीक्वेंसी पर अलर्ट प्रसारित कर रहे हैं, जो आवागमन करने वाले व्यापारिक नाविकों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आईसीजी जहाज और विमान समय पर सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए चक्रवाती तूफान के अपेक्षित पथ पर निगरानी कर रहे हैं।

नौ आपदा राहत टीमें हल्दिया, पारादीप, गोपालपुर और फ्रेजरगंज सहित रणनीतिक स्थानों पर तैनात की गई हैं, जो आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

आईसीजी ने बांग्लादेश तट रक्षक अधिकारियों को सूचित किया है, उनसे आवश्यक तैयारी करने और मछुआरों एवं व्यापारिक समुद्री जहाजों को अलर्ट प्रसारित करने का आग्रह किया है। लंगरगाहों पर व्यापारिक जहाजों को सतर्क कर दिया गया है, और बंदरगाह के संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने की सलाह दी गई है। मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद, मत्स्य पालन विभाग को अपने संबंधित क्षेत्रों में देशी नौकाओं को बदलती स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए आगाह किया गया है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

9 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

20 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

22 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

25 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

27 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

33 मिनट ago