Defence News

आईसीजीएस सक्षम ने मेडागास्कर के एंटसिरानाना बंदरगाह पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का ऑफशोर पेट्रोल वेस्ल सक्षम हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों में चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में 18 मार्च, 2025 को मेडागास्कर के एंटसिरानाना बंदरगाह पहुंचा। यात्रा के दौरान आईसीजीएस सक्षम की टीम मेडागास्कर तटरक्षक बल के साथ संयुक्त प्रशिक्षण सत्र और ज्ञान विनिमय कार्यक्रमों में भाग लेगा, इसमें समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (एमपीआर), समुद्री खोज और बचाव (एम-एसएआर) और समुद्री कानून प्रवर्तन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान दोनों दलों के बीच क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

आईसीजी कार्मिक समुद्री एमपीआर पर विशेष प्रशिक्षण भी देंगे, जिसमें पर्यावरणीय आपात स्थितियों के लिए मेडागास्कर की तैयारी को बढ़ाने के लिए तेल रिसाव, रासायनिक रिसाव और समुद्री प्रदूषण की घटनाओं से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जहाज पर सवार 10 एनसीसी कैडेट और 10 असम राइफल्स के जवान ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत स्थानीय युवा संगठनों के साथ मिलकर समुद्र तट सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिससे समुद्री संरक्षण के महत्व पर बल मिलेगा।

आईसीजीएस सक्षम की मेडागास्कर यात्रा भारत के व्यापक समुद्री दृष्टिकोण, ‘सागर – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ के अनुरूप है, जो क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और स्थिरता पर जोर देती है। यह तैनाती हिंद महासागर के देशों के साथ भारत की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत इसकी जहाज निर्माण क्षमताओं पर प्रकाश डालती है और मजबूत राजनयिक और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देती है।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

13 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

13 घंटे ago