मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने असम से सटे अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन मौसमीय परिस्थितियों का प्रभाव असम के कछार, दीमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, बिश्वनाथ, लखीमपुर, धेमाजी और तिनसुकिया जिलों पर पड़ सकता है।
विभाग ने असम से सटे नागालैंड के अधिकांश जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका प्रभाव चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों पर पड़ सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने और सतर्क रहने की अपील की है। कल बाढ़ से संबंधित दो और मौतें दर्ज होने के साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…