भारत

मौसम विभाग ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के विभिन्‍न भागों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मध्‍य प्रदेश में आज भी तेज बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। वहीं, श्योपुर जिले में पार्वती नदी उफान पर है और श्योपुर-बारां हाईवे बंद करना पड़ा है। उधर, अशोकनगर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जबकि नीमच, मंदसौर, देवास और इंदौर में ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। शुक्रवार तक कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इस बीच, विभाग का अनुमान है कि आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में कल तक गर्म और उमस भरी स्थिति रह सकती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

9 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

9 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

19 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

19 घंटे ago