insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued a red alert for heavy rain in Madhya Pradesh today
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों तक मध्य भारत में बारिश जारी रहने की संभावना है।

अगले दो दिनों के लिए उत्तर भारत में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई हैं तथा नदियाँ और नाले उफान पर हैं। नागपुर नगर निगम और जिला आपदा प्रबंधन बचाव कार्य में जुटे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *