भारत

मौसम विभाग ने चक्रवात दित्वा के मद्देनजर उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

विभाग ने चक्रवात दित्वा के मद्देनजर उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चक्रवात दित्वा के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा कल सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुँचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान आज मध्‍य रात्रि तक तमिलनाडु के तट से करीब 60 किलोमीटर दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर केंद्रित होगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने कल तक तमिलनाडु में तेज वर्षा और अलग अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में सोमवार तक अत्‍यधिक बारिश होने की आशंका है।

नागापट्टिनम, कुड्डालोर और डेल्टा जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश जारी है। नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई में कल 25 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज हुई। कुड्डालोर, विल्लुपुरम और डेल्टा क्षेत्रों के आंतरिक हिस्सों में भी कल शाम तेज बारिश हुई। चक्रवात दित्वा के कारण तटीय तमिलनाडु के कुछ इलाकों में अत्‍यधिक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज चेन्नई, चेंगलपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल दलों की नागपट्टिनम और आसपास के कई इलाकों में तैनाती की गई है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम, पुद्दुचेरी और कारइक्‍काल में कल सवेरे तक तेज बारिश की संभावना है। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। आपातकालीन सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

50 मिनट ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

2 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

2 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए प्रतिदिन पांच किलोग्राम के मुक्‍त व्‍यापार एलपीजी सिलेंडर का आवंटन दोगुना किया

सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…

3 घंटे ago