insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued a red alert of extreme heat for the next four days in the plains of northwestern, eastern and central India.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

कल राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, मध्‍यप्रदेश, केरल, और तमिलनाडु में भीषण गर्मी महसूस की गई। दिल्‍ली के नजफगढ़ में 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। राष्‍ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *