मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर हिस्से, उत्तरी मध्यप्रदेश और गुजरात में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया है कि 24 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है।
अभी जो अपडेट है भारत मौसम विभाग से अभी जो लू चल रहा है मेनली जो पश्चिम भारत और उत्तर भारत में पश्चिम राजस्थान को जो 45 डिग्री तापमान चल रहा है। उसी के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन सब इलाके में जो तापमान है 45 से 47 डिग्री तक रहेगा। चार दिन रहेगा। रेड कलर वार्निंग भारत मौसम विभाग ने जारी किया है। उससे बचने के लिए सफिसियेंट पानी और उसी के साथ अदर लिक्विड भी लेते रहें।
अगले चार दिन में, देश के पश्चिमोत्तर और मध्यवर्ती इलाक़ों के तापमान में तीन डिग्री तक की बढोतरी की संभावना है। कल हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा तेज हो गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…