मौसम

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए देश के पश्चिमोत्‍तर भाग, मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र और गुजरात में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमोत्तर हिस्से, उत्तरी मध्‍यप्रदेश और गुजरात में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया है कि 24 मई तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, पश्चिमी और पूर्वी राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश के उत्‍तर-पश्चिमी हिस्‍सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

अभी जो अपडेट है भारत मौसम विभाग से अभी जो लू चल रहा है मेनली जो पश्चिम भारत और उत्तर भारत में पश्चिम राजस्थान को जो 45 डिग्री तापमान चल रहा है। उसी के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन सब इलाके में जो तापमान है 45 से 47 डिग्री तक रहेगा। चार दिन रहेगा। रेड कलर वार्निंग भारत मौसम विभाग ने जारी किया है। उससे बचने के लिए सफिसियेंट पानी और उसी के साथ अदर लिक्विड भी लेते रहें।

अगले चार दिन में, देश के पश्चिमोत्तर और मध्‍यवर्ती इलाक़ों के तापमान में तीन डिग्री तक की बढोतरी की संभावना है। कल हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, राजस्‍थान, पंजाब, उत्‍तरप्रदेश, मध्‍यप्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण दक्षिण भारत के कुछ हिस्‍सों में वर्षा तेज हो गई है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

53 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

55 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

1 घंटा ago