मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कल तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में कल तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिन तक शीतलहर का अनुमान है। पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और हिमालय के तराई क्षेत्रों, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कल तक और उत्तर-पूर्वी भारत और जम्मू में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इधर, राष्ट्रीय राजधानी-दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे ए. क्यू. आई. 298 दर्ज किया गया।





