मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल घना कोहरा रहेगा। कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में आज भारी हिमपात का अनुमान है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता अत्यन्‍त खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज किया गया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago