insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

मौसम विभाग ने कल तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गरज और तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कल तक ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कल तक कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बृहस्‍पतिवार तक बिजली कड़कने, तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ तूफान की आशंका है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे शुष्क मौसम से कुछ राहत मिली।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *