भारत

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और जम्‍मू कश्‍मीर सहित देश के उत्‍तर-पश्चिम हिस्‍सों में अगले दो दिन तक मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी।

आर के जेनामणि ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों और मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान मूसलाधार वर्षा जारी रहने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में मूसलाधार बारिश होने और 22 जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जबलपुर, रीवा, शहडोल, मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, सागर, ग्वालियर और अन्‍य कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

दिल्‍ली में मॉड्रेट टू हेवी रेनफॉल का वॉर्निंग आईएमडी जारी किया है। उसके साथ-साथ पंजाब, हरियाणा में भी हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल होगा। पहाड़ी इलाका है जैसे जम्‍मू एरिया और हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड उसमें भी हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल होगा।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

6 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago