केरल में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए तीन जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पहाडी क्षेत्रों में रात्रि यात्रा, पर्यटन और उत्खनन पर प्रतिबंध जारी है
राज्य में लगातार हो रही तेज वर्षा से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान होने की खबर हैं। निचले इलाकों में गंभीर रूप से जलजमाव जारी है और तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर समुद्री कटाव हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल- एन.डी.आर.एफ. की टीमें तैनात की जा रही हैं।
राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों पतनमतिट्टा, इडुक्की, वायनाड और तिरुवनंतपुरम में राहत शिविर खोले गए हैं। अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, जबकि पतनमतिट्टा में राहत शिविरों के रूप में काम करने वाले विद्यालय बंद रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में रात्रि यात्रा, पर्यटन और उत्खनन पर प्रतिबंध जारी है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तट पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…