मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों – ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की मूसलाधार वर्षा ने भारी तबाही मचाई है और अब तक भूस्खलन के कारण 5 राष्ट्रीय उच्च मार्ग और 7 सौ 88 अन्य सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। राज्य में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 320 तक पहुंच चुकी है। शिमला जिले में पिछले 24 घण्टों में भारी वर्षा से मकान ढहने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। प्रभा शर्मा आकाशवाणी समाचार शिमला।