हिमाचल प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है हमारी संवाददाता ने बताया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल एक हजार दो सौ 77 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।
प्रदेश के अनेक भागों में आज भी भारी बारिश का रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने आगामी 7 सितम्बर तक राज्य में मानसून के सक्रिय बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश भर में आज लगातार दूसरे दिन भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
वहीं विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रेक पर जगह जगह हुए भूस्खलन के कारण 5 सितम्बर तक सभी ट्रेनों को रदद कर दिया गया हैं। हिमाचल में वर्ष 1948 के बाद अगस्त महीने में दूसरी बार सबसे ज्यादा 4 सौ 34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।