हिमाचल प्रदेश में आज से नौ जुलाई तक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज से भारी बारिश की आशंका के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में इस मानसून की वर्षा जनित आपदाओं में अब तक 74 लोगों की मृत्यु हुई है, 115 लोग घायल हैं जबकि 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जबकि लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…