insamachar

आज की ताजा खबर

IMD predicted fog in Northeast
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, छत्‍तीसगढ, झारखंड और पश्चिम राजस्‍थान के कुछ भागों में शीतलहर की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, छत्‍तीसगढ, झारखंड और पश्चिम राजस्‍थान के कुछ भागों में शीतलहर की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्‍तराखंड में भी आज शीतलहर की संभावना है।

विभाग के अनुसार दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ, अरूणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इस बीच दिल्‍ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता आज बेहद खराब श्रेणी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह छह बजे राष्‍ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ 92 दर्ज किया गया। 

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *