भारत

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे पूरे क्षेत्र में दृश्यता कम हो गई। दिल्ली-एनसीआर में भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिल्‍ली आनेवाली 27 रेलगाडियां और कई उडानें देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है तथा पूरे सप्ताहांत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का भी पूर्वानुमान लगाया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

5 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

5 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

6 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

6 घंटे ago