insamachar

आज की ताजा खबर

IMD issued an orange alert for dense fog in eastern Uttar Pradesh, Bihar, and Jharkhand.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मध्य प्रदेश में भी घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी है।

मौसम विज्ञान विभाग, केंद्र भोपाल के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा, नौगांव और दमोह जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दतिया, रीवा और सतना जिलों में अति घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *