भारत

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा। विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल के पहाडी क्षेत्र और सिक्किम, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण कर्नाटक में आज तेज हवाओं के साथ गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

तेलंगाना के कई हिस्सों में लू चलने के साथ राज्‍य के पांच जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है जबकि हैदराबाद में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

5 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

6 घंटे ago