भारत

मौसम विभाग ने आज गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है। केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में भी अगले पांच दिन वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिन बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

6 घंटे ago