मौसम विभाग ने ओडिसा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कल तेज वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में और अगले तीन दिनों में तेलंगाना, ओडिसा और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक से मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्ति की है । इस बीच, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सात दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने 9 सितम्बर तक केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के साथ-साथ अगले सात दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की आशा जताई है। सप्ताह के दौरान दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों समेत पश्चिम और मध्य भारत के कुछ भागों में मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…
सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…
भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…
पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…
भारतीय नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…