भारत

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल तक सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, और अगले 24 घंटों के दौरान इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों के करीब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर, गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों पर कल तक मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली और उसके आसपास के कई हिस्सों में रात भर मध्यम से भारी बारिश हुई। वर्षा से कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

29 सेकंड ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

2 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

6 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

6 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

6 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

6 घंटे ago