केरल एवं माहे में 19-22 मई 2024 के दौरान कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (>204.5 मिलीमीटर) और 23 मई 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है।
केरल में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पथनमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तिरूवनंतपुरम, कोल्लम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालयों में नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। राज्य में खनन गतिविधियां रोक दी गई हैं। पहाडी क्षेत्रों में अचानक बाढ आने और भूस्खलन के जोखिम के कारण वहां के निवासियों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में रात की यात्रा और पर्यटन गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका के कारण केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के मछुआरों को समुद्र में नही जाने की सलाह दी गई है।
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…