भारत

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए आज भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

अति भारी बारिश का जो वार्निंग है। उत्तर ओडिशा का अंद्रुणी क्षेत्र और उसी के साथ-साथ सटा हुआ जो छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए है। और जो सररांउडिंग एरिया है वो भारी बारिश का ऑरेंज कलर वार्निंग है। जैसे डीडब्ल्यूपीए वेस्ट मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश। और पश्चिम भारत में मेनली जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान और फरदर जैसे राजस्थान पूर्व राजस्थान और गुजरात यहां ऑरेंज करल का हैवी रेनफॉल वार्निंग है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र के लिए हम लोग यल्लो अलर्ट रखा है। लाइट टू मोर्ड्रेड ऐसे जो रेन चल रहा है वो कंटिन्यू करेगा क्योंकि मानसून ट्रफ काफी पास है।

वहीं, मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के जबलपुर, मंडला, शहडोल और डिंडोरी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago