भारत

मौसम विभाग ने इस महीने में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने इस महीने में उत्तर-पश्चिम, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया है कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उससे सटे तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस महीने के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

3 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

5 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

6 घंटे ago