मौसम विभाग ने इस महीने में उत्तर-पश्चिम, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया है कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उससे सटे तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान का अनुमान व्यक्त किया है। इस महीने के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…