भारत

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी कल बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज तेज वर्षा और बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कश्‍मीर घाटी में कई स्‍थानों में तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया गया। इस बीच मुगल रोड पर लगातार आठवें दिन यातायात बाधित है।

दिल्‍ली में आज सुबह घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से कई उडानें स्‍थगित करनी पड़ीं। यात्रियों को उडानों की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इस बीच, दिल्‍ली में आज सुबह साढे पांच बजे तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने आज असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद कई अधिकारियों को निलंबित किया

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद दक्षिण जोन के दिल्‍ली…

4 घंटे ago

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने चैपल हिल में आयोजित जी20 नवाचार मंत्री बैठक में भाग लिया

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 1-2 सितंबर…

4 घंटे ago

DGFT ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर मूल प्रमाण पत्र के लिए ओपन एपीआई सुविधा शुरू की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम…

4 घंटे ago

डीएसी ने रक्षा बलों के लिए लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये की पूंजीगत खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 7 सितंबर, 2026 को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद…

4 घंटे ago