मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 21 अप्रैल तक आंधी और गरज के साथ मध्‍यम वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में इस महीने की 21 तारीख तक आंधी और गरज के साथ मध्‍यम वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में अगले छह दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।

उत्‍तर भारत में जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में इस महीने की 18 से 21 तारीख तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा, दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 18 से 21 तारीख तक गरज और बिजली कडकने के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा, गुजरात और कर्नाटक में आज और कल तथा तमिलनाडु, पद्दुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम गर्म और उमस वाला रहेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago