मौसम विभाग ने इस वर्ष जून से सितंबर तक मॉनसून में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि देश में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून के दौरान 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसमें चार प्रतिशत की फेरबदल हो सकती है। उन्होंने कहा कि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में वर्षा सामान्य से अधिक, पश्चिमोत्तर भारत में सामान्य तथा पूर्वोत्तर में सामान्य से कम रहने की संभावना है। जून में पूरे देश में बारिश सामान्य रहेगी।
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के लिए पहले चरण के अनुमान में समूचे देश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की थी और दूसरे चरण में इसमें कोई बदलाव नहीं है। डॉक्टर महापात्रा ने कहा कि अगले पांच दिनों में मॉनसून के केरल पहुंचने के लिए परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…