राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन के लिए बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया।
मौसम विभाग ने शहर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। ‘येलो अलर्ट’ खराब मौसम तथा स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका को दर्शाता है, जिससे कामकाज बाधित हो सकते हैं।
मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश…. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…