भारत

मौसम विभाग ने सोमवार तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया; देश के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के पश्चिमोत्‍तर भाग और बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कल तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अत्‍यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में भी शनिवार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 मई तक देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्‍यधिक वर्षा होने की आशंका है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले तीन दिन के भीतर दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने अगले 3-4 दिनों के लिए पश्चिमोत्‍तर, मध्य, पूर्वी भारत, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है।

पंजाब में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और बढ़ने की सम्‍भावना है। राज्‍य सरकार ने स्‍कूलों में एक जून से अवकाश की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान में…

13 घंटे ago

ईरान ने इस्राएल के दिमोना और अराद शहर को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

ईरान ने इस्राएल के दिमोना और अराद शहर को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में किसी निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने…

15 घंटे ago

रूस से कच्चा तेल और अमरीका से एलपीजी लेकर समुद्री जहाज कर्नाटक के मेंगलुरु पहुंचे

रूस से कच्चा तेल लेकर एक और समुद्री जहाज एक्वा टाइटन कर्नाटक के मेंगलुरु पहुंच…

15 घंटे ago

G7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की

सात विकसित देशों के समूह जी-7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और…

15 घंटे ago

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत की

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत…

15 घंटे ago