मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वी भागों में रविवार तक और दक्षिणी प्रायद्वीप में सोमवार तक गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान जताया

देश के पूर्वी भागों में रविवार तक और दक्षिणी प्रायद्वीप में सोमवार तक गर्म हवाएं जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, भीतरी कर्नाटक और रायलसीमा में तापमान में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। कल आंध्र प्रदेश के नन्‍दयाल में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार और सोमवार को देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आंधी और तेज वर्षा का अनुमान है। जम्मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से रविवार तक गरज के साथ मध्यम वर्षा होगी। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कल हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्‍थान, हरियाणा और दिल्‍ली में कल तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

8 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

8 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

8 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

12 घंटे ago