मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले आने का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले आने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बताया कि मानसून के बहुत जल्द उत्तर में बंगाल के उप-हिमालयी जिलों तक पहुँचने की संभावना है। यह जून के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों तक पहुँच जाएगा। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में आज से बारिश होने की संभावना है।