मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसी ही स्थिति कल तक हिमालय की तराई वाले पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और शनिवार तक असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बनी रहेगी।
गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग, कर्नाटक, गुजरात और केरल में अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में मध्य प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है।
वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह झारखण्ड, लक्षदीप, दिल्ली और राजस्थान में अगले चार दिनों तक बिजली गरजने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…
आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…