मौसम विभाग ने पर्वोतर राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, केरल और गोवा में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पूरे दिन बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी की संभावना है।