मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत में व्यापक वर्षा की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस महीने की 24 तारीख तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक वर्षा की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गांगेय, झारखंड और ओडिशा में कल से 26 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने और कल बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। अगले तीन से चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

1 घंटा ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago